गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की काशी विश्वनाथ झांकी को मिला पहला स्थान

नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राजपथ पर निकाली गई झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला है। प्रदेश की ओर से काशी विश्वनाथ पर झांकी का प्रदर्शन परेड के दौरान किया गया था। इसके अलावा पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी पहले स्थान पर रही।

वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया।
इसके अलावा सेनाओं में भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया। इसमें पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में भारतीय वायु सेना पहले स्थान पर रही। वहीं मंत्रालयों के बीच हुई प्रतियोगिता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय संयुक्त विजेता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *