UPSC ने विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन…

नौकरी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती का पूरा विवरण…

इन पदों पर है भर्ती:-

UPSC की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 37 है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक निदेशक, उप निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी, फोटोग्राफिक अधिकारी, वरिष्ठ फोटोग्राफिक अधिकारी, जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी और भारतीय सूचना सेवा के सिनियर ग्रेड के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

इस तारीख तक होगा आवेदन:-

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 01 सितंबर, 2022 निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। चयनित उम्मीदवारों को 7th पे कमीशन के मानक के अनुसार सैलरी मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा:-
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में डिग्री और शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। आयु-सीमा भी पदों के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें- UPSC Recruitment 2022

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *