भारत यात्रा पर अमेरिका के उप वित्त मंत्री

नई दिल्ली। अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने अपनी भारत यात्रा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कई वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की। खाद्य असुरक्षा, ऊर्जा की कीमतों और यूक्रेन संकट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। अडेयेमो ने बैठकों के दौरान  उन तरीकों पर चर्चा की जिनसे संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत खाद्य असुरक्षा और उच्च ऊर्जा कीमतों जैसी साझा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

रूस पर पाबंदी को लेकर चर्चा:-
अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने कहा कि भारत ने रूस से आने वाले तेल के दाम की सीमा तय करने के प्रस्ताव में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि मूल्य सीमा तय होने से रूस को मिलने वाले राजस्व में कमी आएगी। गौरतलब है कि यू्क्रेन पर हमले की पृष्ठभूमि में अमेरिका ने रूस पर कई पाबंदियां लगाई हैं। हालांकि अडेमो ने कहा कि रूस द्वारा ऊर्जा और खाद्यान्न व्यापार को प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है और भारत जैसे देश स्थानीय मुद्रा सहित किसी भी मुद्रा का उपयोग करके सौदे करने के लिए स्वतंत्र हैं।

अडेयेमो ने अच्छी आपूर्ति वाले वैश्विक ऊर्जा बाजारों के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि हम भारत जैसे भागीदारों के साथ मिलकर अक्षय ऊर्जा के स्रोतों तक पहुंच का विस्तार करने के लिए काम करते हैं जो समय के साथ जीवाश्म ईंधन पर हमारी निर्भरता को कम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *