सोशल मीडिया पर विराट कोहली का जलवा कायम…

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला मैदान पर भले ही नहीं चल रहा हो, लेकिन उनका जलवा सोशल मीडिया पर कायम है। वह सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

यह एक ऐसा मुकाम है, जो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित तमाम दिग्गज क्रिकेटर नहीं पा सके। ओवरऑल लिस्ट की बात करें, तो विराट कोहली 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं।

इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 45.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

वह 40 करोड़ फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा छूने वाले पहले एथलीट थे। वहीं मेसी के 33.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली ने 20 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फैन्स का आभार जताया है।

विराट कोहली ने अपने फैन्स और फॉलोअर्स को हमेशा समर्थन करते रहने के लिए धन्यवाद कहा। उन्‍होंने कहा कि 200 मिलियन का मजबूत आंकड़ा छू लिया। आप सभी इंस्टा सपोर्टर्स को धन्यवाद। विराट कोहली के एक ओर सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर भी 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *