इस तरह से पहने लहंगा, अट्रैक्टिव लगेगा लुक…

फैशन। शादी की बात जब भी आती है, ज्यादातर दुल्हनों को अपने खास दिन के लिए लाल रंग के लहंगे का ही ख्याल आता है। लाल लहंगा शादी में पहनना एक ट्रेडिशन सा बन चुका है। लाल लहंगे में ब्राइडल लुक कभी-कभी बोरिंग भी हो जाता है। आजकल अपने लुक्स के साथ मॉडर्न ब्राइड एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हैं। कई दुल्हन लाल रंग के अलावा पिंक, ग्रीन, मरुन कलर के लहंगे भी पहन रही हैं, हालांकि आप अगर अपने जेहन से रेड कलर को नहीं निकाल पा रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जहां आप रेड कलर को बड़ी खूबसूरती से मिक्स एंड मैच करके पहन सकती हैं। लाल रंग के लहंगे में आप खूबसूरत तो लगेंगी ही, बल्कि आपका लुक भी काफी अलग सा होगा।

सही तरीके से करें बैलेंस- आप अगर अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इसे दूर कर लें। मिक्स एंड मैच करके ब्राइडल लहंगे को अच्छी तरह बैलेंस किया जा सकता है। रेड चोली व लहंगे के साथ पिंक कलर का दुपट्टा कैरी करें। इससे आपके लहंगे में एक नयापन दिखेगा।

रेड गाउन- आपको बता दें कि रेड कलर तब ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है, जब उसे सही तरीके से कैरी किया जाए। आप अगर अपने कॉकटेल में गाउन पहनना चाहती हैं, तो उसे रेड टच दे सकती हैं। ये बार-बार पल्लू और दुपट्टा सही करने की परेशानी से बचाता है।

नॉन ट्रेडिशनल फिटेड आउटफिट- आप अगर भारी-भरकम लहंगे से बचना चाहती हैं, तो नॉन-ट्रेडिशनल आउटफिट्स चुनें। जैसे कि बिना स्लीव वाला वन-पीस अनारकली या फिर कोई डिजाइनर साड़ी। बाजार में आजकल कई ऐसी रेडीमेड साड़ियां मिल रही हैं, जिनके पल्लू में बहुत सारे डिजाइंस होते हैं। ऐसे नॉन-ट्रेडिशनल आउटफिट्स चुनें, जिनमें रेड वर्क किया हुआ हो। इनमें बॉडी बिल्कुल फिट नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *