तो ऐसे मजबूत होंगी हड्डियां…

योग। योग एक ऐसी तकनीक है, हम जिससे बाहर व अंदर दोनों से मजबूत होते हैं। यह हमारे व्यक्तित्व को निखारने में पूरा सहयोग करता है। ऐसे में इसे दिनचर्या बना लेना अति आवश्यक है। आज हम आपको तीन योगासनों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। तो चलिए जानते है…

वृक्षासनइसको करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाएं। आप अब सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिने पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर की जांघ पर रख दें। फिर गहरी सांस लेते हुए अपनी हथेलियों को सीने के सामने नमस्कार मुद्रा में ले आएं। इस दौरान आप अपने रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।

श्वान योग इस योग को करने के लिए पहले चटाइ बिछा लें। फिर घुटनों व कोहनियों को सीधा करते हुए अपने शरीर को वी आकार में लाएं, ध्यान रहे की हथेलियों को कंधे की चौड़ाई से अलग ही रखें। अपने पैरों को अब करीब लाएं। आप अपना ध्यान पैर की उंगलियों पर ही रखें।

सेतु बंध आसन इस आसन को करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं. अब अपने कंधे की चौड़ाई को अलग करते हुए घुटनों को मोड़ें। इस दौरान अपने हाथों को बिल्कुल सीधा जमीन पर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *