दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

नई दिल्‍ली। आज शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे दिल्ली-एनसीआर समेत अन्‍य कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई ज‍बकि 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।  उत्तर भारत समेत राजस्थान के भी कई जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। दिल्‍ली में गुरुवार को पिछले दिन के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिसके कारण से गर्मी  में भी कुछ इजाफा देखने को मिला ।

तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश

आईटीओ समेत दिल्ली के कई इलाकों में मौसम बदलने के साथ तेज हवा और हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इससे काफी हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।

19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।  कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश खेल परिसर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, पूसा और नजफगढ़ में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *