Weather news: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. जहां एक ओर मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिससे यूपी, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश होने का अलर्ट है. बकि पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके असर से 28 मई के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार हैं.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि 28 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. वहीं बारिश का यह सिलसिला 29 मई को भी जारी रहेगा.
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना. जबकि 27 मई को गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा. वहीं 29 मई को कई जिलो में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है.
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना. मौसम विभाग ने 27 से 29 मई के दौरान कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 29 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना है.
पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में मौसम खराब रहने वाला है. यहां 29 मई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. वहीं उत्तराखंड के चमोली, रानीखेत और चंपावत में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, पुंछ और रामबन जैसे इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें:-चाणक्य नीति: तीन आदतें त्यागने पर व्यक्ति को मिलेगा सम्मान और सफलता