कीव से अचानक सेना कम करने का आखिर क्‍या है सच…

वॉशिंगटन। रूस द्वारा अचानक कीव से सेना कम करने के लिए राजी होने पर अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन से संदेह जताया है। अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन का कहना है कि रूस मूर्ख बना रहा है।

वह कीव में सेना घटाने की आड़ में व्यूह रचना में बदलाव कर रहा है। वहीं पेंटागन के प्रेस सचिव रूस के एलान के बाद कहा कि रूस यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों पर अब अपना ध्यान केंद्रित करेगा।

बिते दिनों यूक्रेन और रूस के बीच तुर्की के इस्तांबुल में वार्ता का नया दौर हुआ था। इस वार्ता में कीव से अपनी फौज कम करने पर रूस ने रजामंदी दी है, लेकिन अब तक रूस के रवैये में नरमी को अमेरिका सुखद बदलाव नहीं मान रहा है।

वहीं पेंटागन का कहना है कि यह सेना की वास्तविक वापसी न होकर तैनाती में रणनीतिक परिवर्तन है। हमें अब यूक्रेन के अन्य इलाकों में बड़े हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए। कीव से सेना कम करने का मतलब यह नहीं समझना चाहिए कि कीव पर खतरा खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *