नागालैंड में पहली बार महिला ने जीता विधानसभा चुनाव

नागालैंड। नागालैंड विधानसभ चुनाव में एक इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेकानी जखालू ने जीत दर्ज की है। हेकानी को एनडीपीपी ने चुनावी मैदान में उतरा था। उन्होंने लोजपा की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी है।

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। चुनाव के दौरान हेकानी का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *