वर्ष 2024 तक देश के पास होंगे नौ परमाणु रिएक्टर…

नई दिल्‍ली। सरकार ने राज्यसभा को बताया कि भारत के पास 2024 तक नौ परमाणु रिएक्टर हो जाएंगे। इसके साथ ही उत्तर भारत में हरियाणा के गोरखपुर में पहला परमाणु रिएक्टर भी बन जाएगा। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 तक 9 परमाणु रिएक्टर के साथ 12 नए अतिरिक्त रिएक्टर तैयार हो जाएंगे, जिसकी क्षमता 9000 मेगावाट बिजली बनाने की होगी। उन्होंने एक पूरक पश्न के उत्तर में कहा कि पहले परमाणु संयंत्र आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे कुछ ही राज्यों तक सीमित थे, लेकिन अब विभाग उत्तर भारत में भी इस पर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *