इंडियन नेवी में अपने ख्वाबों को दे सकते हैं नई उड़ान, जानें कैसे बनें ऑफिसर

महत्‍वपूर्ण जानकारी। समंदर की लहरें आपको रोमांचित करती हैं तो इंडियन नेवी में भर्ती होकर अपने ख्वाबों को नई उड़ान दे सकते हैं। भारतीय नौसेना में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए बहुत सारी नौकरियां हैं। आज हम नौसेना में ऑफिसर रैंक पर भर्ती होने के तरीके और सैलरी आदि के बारे में बताएंगे। थल सेना और वायुसेना की तरह नौसेना में भी ऑफिसर्स होते हैं।

इंडियन नौसेना में ऑफिसर्स रैंक में सबसे पहले सब लेफ्टिनेंट पद पर भर्ती होती है। इसके बाद प्रमोशन के जरिए कैप्टन रैंक तक पहुंचा जाता है। कैप्टन पद के लिए कम से कम 15 वर्ष की सर्विस होनी चाहिए। कैप्टन पद कोमोडोर से नीचे और कमांडर से ऊपर होता है।

इंडियन नेवी में ऑफिसर्स बनने के तरीके

इंडियन नेवी में ऑफिसर्स बनने के लिए ये एग्‍जाम देने होते है।

– UPSC NDA एवं NA एग्जाम
– UPSC CDS एग्जाम
-NCC स्पेशल एंट्री स्कीम

UPSC NDA एग्जाम

एनडीए परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कराता है। इस परीक्षा में 12वीं पास के बाद या 12वीं में पढ़ रहे छात्र बैठ सकते हैं। एनडीए एग्जाम के लिए 12वीं साइं स्ट्रीम (PCM) से पास होना चाहिए. उम्र 16.5 साल से 19 के बीच होनी चाहिए। लिखित परीक्षा के बाद एसएसबी इंटरव्यू होता है। यह 5 दिन चलता है। एनडीए एग्जाम साल में दो बार होता है।

CDS एग्जाम

सीडीएस एग्जाम भी यूपीएससी द्वारा ही आयोजित किया जाता है। इसके लिए ग्रेजुएशन किया होना चाहिए या ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में होना चाहिए। इसके लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट होना चाहिए। उम्र 19 से 24 साल के बीच होनी जरूरी है। सीडीएस एग्जाम के लिए भी साल में दो बार फॉर्म आते हैं। इसमें भी पहले लिखित परीक्षा फिर 5 दिन का एसएसबी इंटरव्यू होता है।

NCC स्पेशल एंट्री स्कीम

यदि आपने ग्रेजुएशन किया है और एनसीसी सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेडिंग के साथ है तो एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम से नौसेना में ऑफिसर बन सकते हैं। एनसीसी स्पेशल एंट्री से एग्जीक्यूटिव ब्रांच, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और एजुकेशन ब्रांच में ऑफिसर बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *