इन जगहों को देखकर हाे जाएंगे मंत्रमुग्ध…

यात्रा। भारत विविधता में एकता का देश है। यहां आपको हर तरह के लोग अपनी अलग संस्कृति, रीति-रिवाज के साथ देखने को मिलेंगे। भारत में भी बहुत से धर्मों का समागम है जो मिलकर इस देश को धर्मनिरपेक्ष बनाता है। भारत में पर्यटन स्थल की कोई कमी नहीं है।

आप  यहां के पर्यटन स्‍थ्‍ल देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आइए जानें भारत के कुछ पर्यटन स्‍थल-

दिल्ली:-

भारत की राजधानी दिल्ली, दिलवालों के नाम से मशहूर है। यह शहर यहाँ मौजूदा ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, बाज़ारों आदि के लिए पूरे देशभर में विख्यात है। अगर आप कुछ पल शांति के बिताना चाहते हैं तो कमल मंदिर आपके लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद होगी। यदि आप शोर-गुल पसंद करते है तो चाँदनी चौक जाइए। लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सरोजिनी नगर बाज़ार आदि बहुत सी जगह घूम कर अपना सफर यादगार बनाइए।

 जयपुर:-

“गुलाबी शहर” के नाम से जाना जाने वाला यह शहर राजस्थान में स्थित है। यह शहर विभिन्न प्रकार के किलों एवं प्राचीन इमारतों से भरा पड़ा है। भारत के पर्यटक स्थलों में जयपुर एक अभिन्न हिस्सा है। लोगों के बीच सबसे ज़्यादा प्रख्यात है हवा महल। अगर यहाँ आकर आपने हवा महल नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। आप यहाँ अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, रामबाघ महल आदि घूम सकते हैं।

कन्याकुमारी:-

कन्याकुमारी तीनों ओर से असीमित पानी से घिरा हुआ है। एक ओर अरब सागर है, दूसरी ओर हिन्द महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी। यहाँ सूर्यास्त होने का नज़ारा एक अनोखा अनुभव है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। यहाँ आपको दक्षिण भारतीय संस्कृति देखने को मिलेगी। कुछ अन्य जगह भी हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हुई हैं जैसे विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पदम्नाभापुरम महल।

अजंता एवं एलोरा की गुफाऐं:-

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित यह गुफाऐं बहुत-सी चट्टानों को काटकर बनाई गई है। गुफा के अंदर आपको खूबसूरत बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रकारी और मूर्तियां देखने को मिलेंगी। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर के रूप में रखा है।

वाराणसी:-

धार्मिक स्थलों में से एक स्थल वाराणसी है जहाँ पूजा-पाठ और भक्ति के रंग में सब रंगे होते हैं। मंदिर की घंटियाँ भक्त को ईश्वर तक पहुँचाती है। गंगा की पवित्र धारा सब पर अपना आर्शीवाद बिखेरती चलती है। सूरज डूबते ही हर शाम यहाँ गंगा आरती होती है। अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो यहाँ आकर अपनी भक्ति को पूरा कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *