भूलकर भी न करें इन चीजों को दोबारा गर्म, सेहत के लिए बन सकते हैं जहर, जानिए क्यों

Food safety tips: रोजमर्रा की जिंदगी में हम बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करके खाना बड़ी आम बात मानते हैं, लेकिन हर बार की तरह यह आदत सिर्फ पेट नहीं भर रही, कभी-कभी यह आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान भी पहुंचा रही होती है. कुछ खाने की चीजें दोबारा गर्म करने पर अपनी पौष्टिकता तो खो ही देती हैं, साथ ही उनमें ऐसे हानिकारक तत्व बन जाते हैं जो फूड प्वॉइजनिंग, अपच, और यहां तक कि गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं.

1.पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है. इन्हें बार-बार गर्म करने से नाइट्रेट कुछ ऐसे यौगिकों में बदल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि हरी सब्जियों को ताजा बनाकर ही खाएं.

2. चावल

पके हुए चावल को बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद बैसिलस सिरीयस (Bacillus Cereus) नामक बैक्टीरिया एक्टिव हो जाता है. ये फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं. बचे हुए चावल को तुरंत फ्रिज में रखें और जरूरत के अनुसार ही गर्म करें.

3. अंडा

अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. पके हुए अंडे को बार-बार गर्म करने से उसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है. साथ ही, लंबे समय तक रखे अंडे खाने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है.

4. चिकन और अन्य मीट

पके हुए चिकन को दोबारा गर्म करने पर उसका प्रोटीन स्ट्रक्चर बदलता है, जो पाचन में दिक्कत और पेट में भारीपन पैदा कर सकता है. ऐसे में, चिकन को धीरे-धीरे और कम तापमान पर गर्म करें और कोशिश करें कि दोबारा गर्म न करना पड़े.

5. आलू

आलू को पकाने के बाद लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. दोबारा गर्म करने से पहले इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है.

6. मशरूम

मशरूम में मौजूद प्रोटीन जल्दी खराब हो सकते हैं. इसे दोबारा गर्म करने पर पाचन संबंधी समस्या होने की संभावना बढ़ सकती है. ताजा बने मशरूम का सेवन ज्यादा बेहतर होता है.

 7. तेल वाली चीजें

पकौड़े, समोसे या फ्राइड राइस जैसी चीजें जब दोबारा गर्म की जाती हैं, तो उनमें ट्रांस फैट और फ्री रेडिकल्स बनते हैं जो दिल और लिवर के लिए जहर के समान हैं. इसलिए फ्राइड आइटम्स को हमेशा फ्रेश ही खाएं और बचे हुए को दोबारा गर्म करने की बजाय ठंडा खाएं या पूरी तरह अवॉइड करें.

इसे भी पढ़ें:-पानी की बोतल की एक्सपायरी डेट बोतल की होती है या पानी की? जानें जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *