प्लास्टिक के कप में पीते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान, जानलेवा बीमारी को देते है निमंत्रण

Health tips: गरमा-गरम चाय, जो पॉलिथीन की थैली या पतले प्लास्टिक के कप में सीधे आपकी टेबल तक पहुंचती है, यह रोज की आदत भले सुकून देती हो, लेकिन सेहत के लिहाज से खतरे की घंटी भी हो सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि गरम चाय जब कम क्वालिटी वाले प्लास्टिक या पॉलिथीन में डाली जाती है, तो उसमें मौजूद रसायन पेय में घुल सकते हैं.

इन बीमारियों का खतरा
  • हार्मोनल असंतुलन
  • बांझपन की समस्या
  • वजन बढ़ना
  • लगातार थकान
  • नींद से जुड़ी परेशानियां
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस
  • टाइप-2 डायबिटीज
क्या कहते हैं रिसर्च

एक्सपर्ट का कहना है कि 60 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर फ्थैलेट्स, बिस्फेनॉल ए और स्टाइरीन जैसे हानिकारक तत्व चाय में मिल सकते हैं. ये पदार्थ शरीर के हार्मोन तंत्र को प्रभावित करते हैं और लंबे समय में गंभीर बीमारियों की आशंका बढ़ा सकते हैं.

सुरक्षित विकल्प क्या हैं?
  • कांच के गिलास
  • स्टील के कप
  • सिरेमिक (चीनी मिट्टी) के कप
  • मिट्टी के कुल्हड़ में पीना अधिक सुरक्षित माना जाता है.

इसे भी पढ़ें:-‘कैमोमाइल’ टी पीने के फायदे? कब करना चाहिए इसका सेवन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *