Health tips: आजकल रूटीन की जिंदगी में थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी करने में ही लोगों का दम फूल रहा है. इसका प्रभाव सिर्फ बुजुर्गों में ही नही आज के समय में युवाओं में भी दमखम और स्टैमिना घटने लगा है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है. हेल्थ डॉक्टर्स के मुताबिक इस नई परेशानी का नाम एक्सरसाइज इनटॉलरेंस है. आइए सबसे पहले इस टर्म के मतलब को समझने की कोशिश करते हैं.
एक्सरसाइज इनटॉलरेंस- आपको बता दें कि ऐसी हालत जब कोई इंसान अपनी उम्र और सेहत के हिसाब से उतनी फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाता है, जितनी उसे करनी चाहिए. हल्की सी मेहनत करने से उसकी सांस फूलने लगती है और स्टैमिना जवाब देने लगता है.
क्या है कारण- एक्सरसाइज न करना, एयर पॉल्यूशन, मोटापा, स्ट्रेस, स्मोकिंग और लंबे वक्त तक बैठकर काम करने की आदत इसकी बड़ी वजह हो सकती है. इन कारणों से दिल और सांस लेने वाली मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और थोड़े से वर्कआउट पर ही दिल तेजी से धड़कने लगता है.
गौर करने वाली बात- बता दें कि 25 से 35 साल के वर्किंग प्रोफेशनल्स इस प्रॉब्लम की गिरफ्त में सबसे ज्यादा हैं. अगर आप एक्सरसाइज इनटॉलरेंस की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज योग करना शुरू कर दीजिए.
इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड को मिली 427 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का किया शुभारंभ