केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरु होगा एडमिशन प्रोसेस, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया

KVS Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन जल्द ही नए सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके बाद अभिभावक आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है.

इस बार एडमिशन कक्षा 1 से लेकर 9 और 11 तक के लिए होगा. कक्षा 1 में एडमिशन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाता है, यानी चयन पूरी तरह कंप्यूटर के जरिए होता है ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष रहे. वहीं कक्षा 2 से 9 और 11 में एडमिशन सीट खाली होने पर ही मिलेगा. इसलिए इन कक्षाओं में आवेदन करने वालों को सीट उपलब्धता पर ध्यान देना जरूरी है.

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का एडमिशन कैसे होता है?

केवीएस में कक्षा 1 में प्रवेश ऑनलाइन लॉटरी और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली (Priority Category System) पर आधारित है. केवीएस कक्षा 1 की मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. कक्षा 2 से 8 के लिए केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 206 प्राथमिकता श्रेणी और एक ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम (Offline Lottery System) के आधार पर पेश किया जाता है.

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
  • वैध ईमेल आईडी
  • वैध मोबाइल नंबर
  • बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र स्कैन कॉपी
  • आर्थिक कमजोर वर्ग के तहत आवेदन के मामले में, एक सरकारी प्रमाण पत्र आवश्यक है.
  • बच्चों का आधार कार्ड
  • बच्चे की स्कैन की गई तस्वीर
केवी एडमिशन फीस

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 25 रुपये जमा करने होंगे. इसके अलावा 9वीं और 10वीं में लड़कों की ट्यूशन फीस 200 रुपये प्रतिमाह है. वहीं, 11वीं और 12वीं में कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों की ट्यूशन फीस 300 रुपये प्रतिमाह होती है. जबकि, साइंस स्ट्रीम के छात्रों की फीस 400 रुपये प्रति माह होती है.

इसे भी पढ़ें:-9 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट कर लें कलश स्थापना और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *