Health tips: आजकल बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से फैटी लिवर जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग अपने लिवर स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं, और यहीं पर लिवर डिटॉक्स काम आता है. हालांकि प्रकृति ने हमारा शरीर कुछ इस तरह डिज़ाइन किया है कि अगर हम इसे सही खाना दें और बिल्कुल ठीक-ठीक रूटीन फॉलो करें तो यह खुद को ठीक करने की क्षमता रखता है. इसलिए हमारा लिवर भी स्वाभाविक रूप से खुद ही डिटॉक्स हो जाता है. आपको बस अपने खानपान को सुधारने और डाइट में सही चीजें शामिल करने की जरूरत है.
लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले सामान्य कारण
- अत्यधिक शराब का सेवन: यह लिवर कोशिकाओं को नष्ट कर देता है और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनता है.
- गलत खान-पान: हाई शुगर, मैदा और सैचुरेटेड फैट का अधिक सेवन ‘फैटी लिवर’ की समस्या पैदा करता है. नॉन-एल्कोहोलिक फैटी लिवर एल्कोहोलिक फैटी लिवर से ज्यादा खतरनाक है.
- दवाइयों का बोझ: बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर या एंटीबायोटिक लेना लिवर पर सीधा असर डालता है.
- मोटापा और सुस्ती: शारीरिक सक्रियता की कमी से लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिसके कारण लिवर को अपना काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
- प्रदूषण और टॉक्सिन्स: हमारे आस-पास मौजूद हानिकारक केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स युक्त भोजन भी लिवर को थका देते हैं.
लिवर डिटॉक्स करने के आयुर्वेदिक उपाय
- कुटकी- लिवर को साफ करने के लिए इसे आयुर्वेद में सबसे असरदार और अचूक माना जाता है. ये जड़ी-बूटी लिवर में जमा हो रहे पुराने ज़हरीले तत्वों को काट-काटकर बाहर निकालती है.
- कालमेघ- खून में जमा हो रखे आम को साफ करने में ये जड़ी बूटी असरदार है. इससे लिवर की अग्नि को मजबूत करने में मदद मिलती है और लिवर अपना काम बेहतर कर पाता है.
- भूमि आंवला- लिवर के मरीज के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसमें भी भूमि आंवला और भी ज्यादा फायदेमंद है. इससे लिवर की डैमेज कोशिकाओं की मरम्मत होती है. पीलिया और फैटी लिवर कम होता है.
- पुनर्नवा- लिवर को साफ करने के लिए और अगर लिवर में कहीं सूजन आ गई है उसे ठीक करने के लिए पुनर्नवा का उपयोग करें. इससे लिवर की भयंकर सूजन भी कम होती है. शरीर में जमा खराब पानी भी बाहर निकल जाता है.
- पंचकर्मा- आयुर्वेद में लिवर और खून को साफ करने के लिए पंचकर्म चिकित्सा भी है. इसमें प्राकृतिक तरीके से शरीर को अंदर से शुद्ध कर, लिवर को ‘रीसेट’ करने का काम किया जाता है.
लिवर हेल्थ के लिए सही डाइट और फूड्स
- हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और ब्रोकली में क्लोरोफिल होता है, जो खून से जहरीले तत्वों को सोख लेता है. आप ये कह सकते हैं कि ये सब्जियां खून को साफ करने का भी कार्य करती है.
- चुकंदर (Beets): यह लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है और ब्लड फ्लो को सुधारता है. इसका एक लाभ और ये है कि इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.
- कॉफी और ग्रीन टी: रिसर्च बताती है कि संतुलित मात्रा में ब्लैक कॉफी का सेवन लिवर कैंसर और सिरोसिस के जोखिम को कम कर सकता है. यदि आप हाई बीपी के शिकार हैं, तो इससे दूरी ही बनाएं.
- लहसुन: आपके किचन में मौजूद लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम होते हैं, जो लिवर को सक्रिय करते हैं.
- हल्दी – गोल्डन मैजिक: हल्दी में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. जो लिवर को रिपेयर करने में मदद करता है
- खट्टे फल: संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होते हैं. विटामिन C एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे लिवर, टॉक्सिन्स को पानी में घुलनशील यौगिकों में बदल देता है, और उन्हें शरीर से बाहर निकालना आसान हो जाता है.
- अखरोट: इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन होता है, जो लिवर की सफाई में मदद करता है.
इसे भी पढ़ें:-रात को क्यों बंद कर देना चाहिए वाई-फाई राउटर? आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते फायदे