अकेले हैं और हार्ट अटैक आ जाएं तो क्या करें, जानें एक्सपीरियंस सर्जन के टिप्स

Heart attack: हार्ट अटैक किसी के लिए भी बहुत डरावना और खतरनाक अनुभव हो सकता है. यह डर तब और बढ़ जाता है जब आप घर पर अकेले हों और पास में कोई मदद न हो. इस स्थिति में आदमी अक्सर घबराता है, डर जाता है और सोचने में असमर्थ हो जाता है कि अब क्या किया जाए. लेकिन ऐसे समय में अगर आप कुछ जरूरी कदम जान लें और तुरंत सही तरीके से कदम उठाएं, तो आपकी जान बचाई जा सकती है. 

हार्ट अटैक के लक्षण 
  • हाथ में दर्द और अकड़न होना. 
  • सीने में दबाव या भारीपन होना या अकड़न महसूस होना.
  • अचानक बहुत ज्यादा पसीना आना.
  • सांस लेने में तकलीफ होना.
  • अंदर से अचानक से ठंड लगना और रात में घरबाहट.
  • रात में अचानक सीने में जलन या एसिडिटी महसूस होना.
अकेले में हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

अगर आपको ये सारे लक्षण या इनमें से कुछ लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. अगर आप अकेले हैं और ऐसा महसूस हो रहा कि ये हार्ट अटैक की स्थिति हो सकती है. तो कुछ बातों को ध्यान में रखें. इससे आप अपनी या किसी दूसरे मरीज की जान बचा सकते हैं. 

पहला स्टेप- हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हों तो सबसे फिजिकल मूवमेंट तुरंत बंद कर दें. एक जगह पर आप तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं. ऐसा करने से गिरने और सिर या शरीर को चोट लगने का खतरा कम होता है.

दूसरा स्टेप- अब 45 डिग्री आगे की ओर झुककर बैठें, क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा बेहतर हो जाता है. कमर को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर बैठें.

तीसरा स्टेप- अगर आपके घर में एस्पिरन टैबलेट है तो 75 से 100 मिलीग्राम एस्पिन चबाकर पानी के साथ निगल लीजिए. रिसर्च के मुताबिक इससे दिल को होने वाला परमानेंट नुकसान 35 से 40% तक कम हो सकता है. यह आपको एंबुलेंस आने तक का टाइम देता है.

चौथा स्टेप- ऐसी स्थिति में तुरंत अपने मोबाइल से एंबुलेंस को फोन करें. किसी इमरजेंसी सर्विस के लिए कॉल करें. परिवार के लोगों को कॉल या मैसेज करें.

पांचवां स्टेप- सबसे महत्वपूर्ण है कि घर के सारे खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें, ताकि मदद आप तक जल्दी पहुंच सके. पैनिक बिल्कुल न करें. इस समय शांत रहना सबसे ज्यादा जरूरी है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी सरकार युवाओं को दे रही 10 लाख रुपये, वो भी बिना ब्याज के, जानिए कैसे मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *