वजन घटाने में मदद करेंगी ये आदतें, आज ही अपनी दिनचर्या में कर लें शामिल

Lifestyle: बढ़ता वजन किसी के लिए भी मुसीबत का सबब बन सकता है. उम्र चाहे जो भी हो लोग अक्सर वजन घटाने की कोशिशों में लगे रहते हैं. वजन घटाते वक्त आपने भी मेटाबॉलिज्म (Metabolism) का जिक्र आपने भी सुना ही होगा. असल में मेटाबॉलिज्म एक तरह का केमिकल प्रोसेस है जो शरीर को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है. मेटाबॉलिज्म खानपान में मौजूद पोषक तत्वों को एनर्जी में ट्रांसफोर्म करता है.

जब व्यक्ति आराम की मुद्रा में होता है तो उसका मेटाबॉलिक रेट या मेटाबॉलिज्म ही कैलोरी बर्न करता है. आराम करते हुए आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं उतना ही बेहतर आपका मेटाबॉलिक रेट होता है. मेटाबॉलिज्म को उम्र, लिंग, शरीर का आकार और दिल की सेहत प्रभावित कर सकते हैं. यहां जीवनशैली की कुछ ऐसी आम आदतें (Lifestyle Habits) दी जा रही हैं जिन्हें आजमाकर आप 40 की उम्र में भी अपने मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रख सकते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिल सके. 

40 के बाद वजन घटाने के उपाय

धीरे लेकिन लगातार व्यायाम करें- सबसे पहले एक्सरसाइज की शुरुआत धीरे-धीरे करें। अचानक बहुत ज्यादा या हार्ड वर्कआउट शुरू करने की जरूरत नहीं है। घर पर ही हल्की-फुल्की मूवमेंट्स जैसे वॉकिंग, हाई नीज, साइड स्टेप्स या जंपिंग जैक से शुरुआत कर सकते हैं। रुटीन  हफ्ते में 5 दिन, 30 मिनट की तेज चाल से वॉक भी वजन कम करने में काफी मदद करती है। अपने शरीर की सुनें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें- 40 के बाद स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत जरूरी हो जाती है। इससे मसल्स बनती हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके लिए बहुत भारी वजन उठाना जरूरी नहीं है। हल्के डम्बल, पानी की बोतल या बॉडी वेट एक्सरसाइज जैसे स्क्वैट्स, आर्म कर्ल और लंजेस भी काफी असरदार होते हैं। हफ्ते में 1–2 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें।

प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं- खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना भी फायदेमंद होता है। प्रोटीन से पेट देर तक भरा रहता है और शरीर ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। हर मील में दाल, दूध, दही, पनीर, अंडे, सोया या नट्स शामिल करें। 

फल सब्जियां ज्यादा खाएं- खाने में फल और सब्जियों को अपनी प्लेट का आधा हिस्सा बनाकर रखें। इनमें फाइबर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है और पेट भी भरा रखता है।

खाने का समय तय करें-  खाने का समय और तरीका भी मायने रखता है। सुबह हेल्दी नाश्ता जरूर करें और रात में बहुत भारी या मीठा खाने से बचें।

धीरे और ध्यान से खाना खाएं- आपको वजन कंट्रोल करने के लिए धीरे-धीरे और ध्यान से खाना खाना चाहिए। मोबाइल या टीवी देखते हुए खाना बिल्कुल न खाएं। इससे आपको समय पर पेट भरने का एहसास होगा।

तनाव कम करें- तनाव कम करना और पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। ज्यादा स्ट्रेस और कम नींद से वजन बढ़ सकता है। रोज़ 7–8 घंटे की नींद लें, गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें और खुद के लिए थोड़ा समय निकालें।

पानी खूब पीएं- दिनभर में पानी की मात्रा का ध्यान रखें। रोजाना 8-10 गिलास पानी पीएं यानि दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीएं। इससे भूख कम करने और फैट को ब्रेक डाउन करने में मदद मिलती है।

मीठे ड्रिंक और शराब से बचें- आपको मीठे ड्रिंक्स, सोडा और शराब को कम करें। ये खाली कैलोरी देते हैं और वजन घटाने में रुकावट बनते हैं। 

खाने और कैलोरी को ट्रैक रखें- अगर चाहें तो अपने खाने का हल्का-फुल्का रिकॉर्ड भी रख सकते हैं, ताकि आपको अपनी आदतों का अंदाजा रहे। इस तरह 40 के बाद वजन कम करना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:-अकेले हैं और हार्ट अटैक आ जाएं तो क्या करें, जानें एक्सपीरियंस सर्जन के टिप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *