Lifestyle: किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, लेकिन अगर यहां कॉकरोच का आतंक शुरू हो जाए, तो खाना बनाना भी मुश्किल हो जाता है. कॉकरोच के कारण किचन में रखे हुए खाने पर भी खतरा मंडराने लगता है. कई बार लोग घर की नियमित सफाई करते हैं, फिर भी किचन सिंक के आसपास कॉकरोच दिखाई देने लगते हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए कंटेंट क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर पूनम देवनानी के इस बेहतरीन उपाय को आज़मा सकते हैं.
घर से कॉकरोच भगाने के लिए आज़माए ये उपाय
- चीनी और बेकिंग सोडा का मिश्रण: दो बड़े चम्मच चीनी पाउडर लें. चीनी कॉकरोच को अपनी तरफ खींचने का काम करती हैं. दो चम्मच बेकिंग सोडा लें. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल इन चीजों के लिए किया जाता है. अब, इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं. अब इस पाउडर को आप सुखी जगहों पर रखें. चीनी की खुशबू से कॉकरोच बाहर निकलकर आते हैं और उसे खाने की कोशिश करेंगे. जिससे उनका सफाया हो जाएगा.
- नीम का तेल, लौंग और पुदीने की खुशबू भी कॉकरोच को दूर रखने में मदद करती है. कॉकरोच तेज खुशबू पसंद नहीं करते है. ऐसे में पोछा लगाने वाले पानी में नीम या पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालने से काफी फायदा मिल सकता है. कई लोग रात में कॉटन पर पुदीने का तेल लगाकर किचन के कोनों में रखते हैं, जिससे कॉकरोच धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. यह तरीका आसान भी है और घर में अच्छी खुशबू भी बनाए रखता है.
- कॉकरोचों को दूर रखने के लिए बोरिक एसिड एक प्रभावी उपाय माना जाता है. रात में सोने से पहले सिंक के ड्रेन और उसके आसपास थोड़ी मात्रा में बोरिक एसिड पाउडर छिड़क दें. जब कॉकरोच इसके संपर्क में आते हैं तो यह उनके लिए हानिकारक साबित होता है. लगातार कुछ दिनों तक इस उपाय को अपनाने से बढ़िया रिजल्ट मिल सकता है. हालांकि अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं तो बोरिक एसिड का उपयोग सावधानी से करें.
- शैम्पू या बाथ लिक्विड का इस्तेमाल: अगर आप इस पाउडर के मिश्रण को और भी स्ट्रांग बनाना चाहहते हैं तो आप इस पाउडर में शैम्पू या बाथ लिक्विड का इस्तेमाल करें. और इन्हें एक छोटे छोटे डिब्बे में निकालकर वहां रखें जहां से कॉकरोच निकलते हैं. आप इस घोल के ऊपर हल्का चीनी का पाउडर छिडकें. चीनी की पाउडर की खुशबू से कॉकरोच जल्दी बाहर निकलकर आते हैं और चखते हुए उनका सफाया हो जाएगा.
गंभीर बीमारियों के होते हैं वाहक
बता दें कि कॉकरोच सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलाते, बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनते हैं. ये नालियों, गंदे पाइप और कूड़े के आसपास घूमते हैं, फिर सीधे खाने और बर्तनों पर चढ़ जाते हैं. साथ ही इससे पेट दर्द, दस्त, फूड पॉइजनिंग, एलर्जी और अस्थमा जैसी परेशानियां हो सकती हैं. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह और ज्यादा नुकसानदायक माने जाते हैं. कई रिपोर्ट्स में तो यह भी बताया गया है कि कॉकरोच के कारण घर में बैक्टीरिया तेजी से फैल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :-पटनावासियों के लिए गुड न्यूज, कल से शुरू होगी मेट्रो सेवा, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन