IND vs NAM: ICC T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में आज (गुरुवार) 12 फरवरी, टीम इंडिया और नामीबिया के बीच बड़ा मुकाबला है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला) में शुरू होगा। टीम इंडिया अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर आत्मविश्वास से भरी है, हालांकि उस मुकाबले में उसे कड़ी टक्कर मिली थी। वहीं नामीबिया को इसी मैदान पर 10 फरवरी को दिन के मैच में नीदरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। खास बात यह है कि यह नामीबिया का इस टूर्नामेंट में इकलौता डे-नाइट मुकाबला है, क्योंकि उनके बाकी दो मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाने हैं।
कैसी होगी दिल्ली की पिच?
अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ दिन पहले ही नामीबिया बनाम नीदरलैंड मैच खेला गया था, जहां 157 रन का लक्ष्य डच टीम ने आसानी से सात विकेट से, 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। इससे संकेत मिलता है कि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। हालांकि आज का मुकाबला फ्लडलाइट्स में खेला जाएगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रात में ओस और पिच गेंदबाजों के लिए कितनी मदद साबित होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और नामीबिया के मैच के लिए फ्रेश पिच तैयार की गई है। भारतीय टीम की गहरी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए यहां बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। अब तक इस मैदान पर 15 T20I मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन रहा है।
दोनों टीमें
भारत की संभावित 11
संजू सैमसन, ईशान किशन/वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
नामिबिया संभावित 11
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो
इसे भी पढ़ें:-एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश ढ़ेर, लूट, हत्या, डकैती व अपहरण के 40 केस थे दर्ज