भारतीय महिला हॉकी टीम की चिली के खिलाफ शानदार जीत, 6-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

New Delhi: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच नेशंस कप में कमाल कर दिया. टीम इंडिया ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए चिली के खिलाफ 6-1 से जबरदस्त जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया. टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार चौथी जीत है. प्लेयर आफ द मैच’ चुनी गई कप्तान सलीमा टेटे ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया.

नवनीत और ने दो-दो गोल दागा

भारत के लिए मुकाबले में नवनीत कौर (छठा और 13वां मिनट) और दीपिका (14वां और 18वां) ने दो-दो गोल किए जबकि नेहा (32वां) और रूतुजा पिसाल (39वां) ने एक एक गोल दागा. टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार चौथी जीत है. प्लेयर आफ द मैच’ चुनी गई कप्तान सलीमा टेटे ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया. भारत का सामना फाइनल में अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

सलीमा ने दौड़कर नवनीत को गेंद सौंपी

भारत की बढत जल्दी ही दुगुनी हो गई जब बायें फ्लैंक से सलीमा ने दौड़कर नवनीत को गेंद सौंपी जिसने गोल कर दिया. ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत की बढत 3-0 की कर दी. दीपिका के नाम अब टूर्नामेंट में सर्वाधिक छह गोल हो गए हैं. हाफ टाइम तक 4-0 से आगे भारत ने ब्रेक के बाद भी दबदबा जारी रखा.

भारत का छठा गोल दागा

नेहा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया. रूतुजा ने रिवर्स हिट पर भारत का छठा गोल दागा. चिली ने आखिरी क्वार्टर में कुछ मौके बनाये लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता ने जबर्दस्त बचाव करते हुए उसे एक भी गोल नहीं करने दिया.

इसे भी पढ़ें:-राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के हुए तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *