जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोई नई गाड़ी खरीदने के लिए अभी से प्लानिंग करेंगे। काम के सिलसिले में मेहनत के सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलेगी। आप व्यापार में रिस्क लेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चों में बढ़ोत्‍तरी होगी, जो आपकी मानसिक क्षमता को भी बढ़ाएगी, लेकिन घर परिवार की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। घर वालों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। इनकम में बढ़ोत्‍तरी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके हक में आ सकता है। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लोग एक दूसरे की परवाह करेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन सावधानी भरा होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और उसे मजबूती से करेंगे। आपके अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है या आपको प्रोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी ही रहेगी। कुछ बेवजह के खर्चे आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। सेहत में सुधार रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। इनकम में भी बढ़ोतरी मिलेगी। कुछ खर्च आप अपनी खुशी के लिए करेंगे लेकिन उनसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए मन से खुश होंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में अपनी ईगो के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपनी बातों से लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप लोगों को खुश रखने और हंसी मजाक के माहौल में रहेंगे। कुछ खर्चे भविष्य को सोचकर करेंगे। विदेश जाने के बारे में सोच सकते हैं। इनकम अच्छी रहेगी। घर परिवार में लोगों का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके काम में अच्छे नतीजे आएंगे। इनकम में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक से कुछ पैसा आ सकता है। बैंक लोन चुका सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बाहर निकलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी दोनों साथ में कल किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा। इनकम में बढ़ोत्‍तरी होगी। हल्के खर्चे जरूरत की चीजों पर होंगे। परिवार में लोगों का व्यवहार थोड़ा रुखा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में मजबूत नजर आएंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आपका प्रिय किसी चीज की डिमांड कर सकता है। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। खर्चों में कमी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी तेज बुद्धि आपके बड़ा काम आएगी। भाग्य भी प्रबल रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कई कामों को खुद करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन मन में किसी बात को लेकर उदासी आ सकती है। धार्मिक कामों में खर्च बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालेआज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे। गवर्नमेंट से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है या सरकारी योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवन साथी ईगो दिखा सकता है और अपनी बात चलाने की कोशिश करेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। पारिवारिक विवाद को दूर करने में आपका योगदान रहेगा। घर में लोगों का आना जाना होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी दूरदर्शिता आपके काम आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव भागेगा। आपस में विश्वास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *