Delhi: दिल्ली में सुरक्षा जांच के दौरान एक बेहद चौका देने वाली घटना सामने आई है. मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर यात्री के बैग से कट्टा और एक कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया. सीआईएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि आरोपी हथियार लेकर मेट्रो में किस उम्मीद से प्रवेश करने वाला था. फिलहाल दोनों को पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती? कंपनियों ने जारी की नई रेट लिस्ट