PM मोदी से मुलाकात करेंगे CM सम्राट चौधरी, दिल्ली के लिए हुए रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बात

Bihar: मुख्यमंत्री बनने के छह दिन बाद सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गए हैं. आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री व्यस्त हैं. आज उन्होंने सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिलने का समय दिया है. बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी पीएम मोदी से ही मुलाकात करने के अलावा और भी कुछ खास काम से दिल्ली गए हैं.

पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरे का मुख्य एजेंडा बिहार में आगामी कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा तय करना है, ताकि राज्य प्रशासन को सुचारू रूप से गति दी जा सके. वर्तमान में बिहार मंत्रिमंडल में 33 मंत्री पद खाली हैं. अभी केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही पद पर हैं, ऐसे में अमित शाह के साथ होने वाली इस बैठक में भाजपा कोटे के संभावित मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है.

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से लगातार एक्टिव हैं

15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सियासी गलियारे में एक्टिव हैं. अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश देने के अलावा उन्होंने जनता दरबार भी लगाया. यहां जनता की शिकायतें सुनी. इसके बाद नारी शक्ति वंदन बिल गिरने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. 20 अप्रैल को सम्राट चौधरी महिला मोर्चा की ओर से निकाले गए आक्रोश मार्च में भी शमिल हुए. 

इसे भी पढ़ें:-साइबर ठगी का शिकार हो गए? घबराएं नहीं! ऐसे करें तुरंत रिपोर्ट और बचाएं अपना पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *