Bihar: बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सभी तरह की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं. छात्रों के आंदोलन और कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने 23 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया है. बिहार में भी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कल से ही जमकर बवाल हो रहा है.
राज्य में किसी भी प्रकार की अराजकता न फैले इसलिए 24 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक बिहार पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों के हर तरह की अवकाश रद्द कर दिए गए हैं. हालांकि विशेष परिस्थितियों में आवश्यक अवकाश की अनुमति दी जा सकेगी. आदेश सभी महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक (IG), पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी, रेल पुलिस, विशेष शाखा, आर्थिक अपराध इकाई (EOU), एटीएस, प्रशिक्षण शाखा और अन्य संबंधित इकाइयों को भेजा है.
इसे भी पढ़ें:-एकादशी के दिन तुलसी के पास दीपक जलाकर करें तीन मंत्रों का जाप, दुख-दरिद्रता से मिलेगी मुक्ति