Bihar: बिहार सरकार ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख में बदलाव किया है. अब राज्य के शिक्षक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने इसके लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है.
4 से 10 अक्टूबर तक भर सकेंगे विकल्प
शिक्षकों को 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा. इस दौरान शिक्षक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनकर सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे. विभाग ने शिक्षकों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है.
12 अक्टूबर से शुरू होगी आगे की प्रक्रिया
सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सूची प्रकाशन, आपत्ति या अपील और उसके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू होगी. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी. शिक्षा विभाग के इस फैसले से बाढ़ प्रभावित परिस्थितियों के कारण पहले तय समय पर आवेदन नहीं कर पाने वाले शिक्षकों को अतिरिक्त समय मिलेगा.
पहले 17 सितंबर से होना था आवेदन
शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए पहले 17 सितंबर से आवेदन शुरू होने थे. लेकिन बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह तारीख बदल दी. विभाग ने रविवार को नए कार्यक्रम की जानकारी दी है.
इसे भी पढ़ें:-परिवर्तिनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि