छत्तीसगढ़ में नक्सल डंप का खुलासा, आमाटोला के जंगल से मिला हथियारों का जखीरा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत कांकेर जिले में 23 जून को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया है. छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला जंगल में चलाए गए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को नक्सलियों का एक खुफिया डंप बरामद हुआ है. इस डंप से भारी मात्रा में हथियार, वायरलेस सेट और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं. यह कार्रवाई कांकेर पुलिस, बीएसएफ (BSF) और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) की संयुक्त टीम द्वारा की गई है.

नक्सल डंप में कई हथियार और सामान बरामद

कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि डम्प से 4 भरमार बंदूकें, 2 वायरलेस सेट, 1 रेडियो, 1 नक्सली वर्दी, 2 पाउच, 1 चार्जर, 1 बैटरी सहित नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की गई. अभियान का नेतृत्व बीएसएफ 94वीं वाहिनी के एसी योगेश कुमार और इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू ने किया. बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फोर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

सघन सर्चिंग अभियान जारी

यह कार्रवाई जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने की है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. सुरक्षा बल लगातार सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं. इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है. कांकेर पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय है. यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें:-कौन से सोलर पैनल का लाइफ है सबसे ज्यादा?, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *