अनियंत्रित ट्रक ने बस से उतर रहे यात्रियों को कुचला, 2 की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला. जहां सड़क किनारे दूसरी बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया और डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं, 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, गोंडा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस बुलंदशहर कट के पास खराब हो गई. बस में सवार यात्री नीचे उतर गए और दूसरे बस का इंतजार करने लगे. तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए लोहे की रेलिंग को तोड़ डिवाइडर पर चढ़ गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायल हुए कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की तलाश कर रही है. ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-HRTC कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 24 जून से थमेंगे बसों के पहिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *