Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत कुंभाभिषेक और पूजा-अर्चना की, जहां पूरे मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. मंदिर के जीर्णोधार होने के 75 साल पूरे होने सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. पीएम मोदी इससे पहले गिर सोमनाथ में एक रोड शो में शामिल हुए. उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं.
सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. इस एयर शो में छह हॉक एमके-132 विमानों ने ऐतिहासिक मंदिर परिसर के ऊपर एरोबेटिक फॉर्मेशन में उड़ान भरी. इस दौरान वायुसेना के हेलिकॉप्टर से आसमान से पुष्पवर्षा भी की गई.
प्रधानमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ नजर आया.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं से की बड़ी अपील, तकनीकी शिक्षा सीखने पर दिया जोर