सीएम योगी ने प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं से की बड़ी अपील, तकनीकी शिक्षा सीखने पर दिया जोर

UP News: साल 11 मई को भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत ने ऑपरेशन शक्ति के तहत राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था। ऐसे में इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के नाम पाती लिखी है और उनसे बड़ी अपील की है। उन्होंने युवाओं से नवीनतम तकनीक सीखने, नवाचार अपनाने और आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि 11 मई को  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है. ये तारीख़ यूं ही नहीं चुनी गई हैं. साल 1998 में इसी दिन पोखरण में ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत भारत ने तीन सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व को अफनी वैज्ञानिक प्रतिभा, तकनीकी आत्म विश्वास और राष्ट्रीय सामर्थ्य का बोध कराया. इसी दिन स्वदेशी विमान ‘हंस-3’ ने उड़ान भरी और स्वदेशी त्रिशूल मिसाइल का परीक्षण भी हुआ. 

इसे भी पढ़ें:-महिलाओं की सुरक्षा पर CM विजय का बड़ा कदम, तमिलनाडु में ‘सिंगापेन सिरुम्बू’ फोर्स का हुआ गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *