गुजरात में पुलिस का बड़ा एक्शन, 568 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा: मदद करने वालों की पहचान जारी

Gujarat: गुजरात में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा राज्यव्यापी स्तर का अभियान चल रहा है। गुजरात पुलिस ने तलाशी अभियान ‘डेल्टा हंट’ के तहत कथित रूप से अवैध तरीके से रह रहे 568 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसे घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

568 बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हुआ एक्शन

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अरेस्ट किए गए लोगों में 172 पुरुष, 282 महिलाएं और 114 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बिना वैध कानूनी दस्तावेजों के रह रहे थे।

सुरक्षा और शांति से नहीं होगा कोई समझौता

उपमुख्यमंत्री Harsh Sanghavi ने कहा कि राज्य सरकार गुजरात की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों में कोई समझौता नहीं करेगी। हर्ष सांघवी ने यह भी कहा कि अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी तरीके से बसने वालों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

घुसपैठियों की मदद करने वालों की भी हो रही पहचान

बता दे कि सभी जिलों में पुलिस की टीमें उन क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान और दस्तावेज सत्यापन अभियान चला रही हैं। साथ ही, उन नेटवर्कों की पहचान करने के लिए भी जांच की जा रही है जिन्होंने उनके भारत में प्रवेश, बसने या रोजगार पाने में सहायता की होगी।के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह ऑपरेशन कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *