Ludhiana: लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन की अचानक दो डिब्बों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई. जिसके बाद जोरदार धमाका के साथ स्लीपर कोच का टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं धमाके का अवाज सुनकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे.
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, कमिश्नरेट पुलिस और तकनीकी अधिकारियों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गए. और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. घटना की वजहों को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है.
इसे भी पढ़ें:-पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में हुई थी एफआईआर