हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Himachal Pradesh: हिमाचल में प्रदेश में मानसून के दौरान बादल फटने और अचानक बाढ़ आ जाने की कई  घटनाएं घट रही हैं। मौसम विभाग ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ के चलते लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। शिमला सहित सुंदरनगर और नाहन में बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, शिमला, मंडी और सिरमौर में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28 से 30 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 134 सड़कें, 78 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं ठप हो गई है। नेशनल हाईवे 305 आनी-कुल्लू पर भूस्खलन से कुछ घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *