चंबा में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 यात्रियों की मौत कई घायल

Himachal Pradesh: हिमाचल के चंबा जिले में आज सुबह एक बड़ा बस हादसा हुआ। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास एक तेज रफ्तार से आ रही बस अचानक पलट गई, जिससे बस में सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में  लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस चालुज मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई

बस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बस के चालक और परिचालक दोनों की भी मृत्यु हो गई है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने का काम शुरू कर दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। घटना किस वजह से हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *