भारत-पाक सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Punjab: भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है. पंजाब के फाजिल्का के सीमावर्ती गांव टाहलीवाला के पास भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन मिलने के बाद BSF और पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया. तलाशी के दौरान धान के खेत से ड्रोन के साथ एक चाइना मेड पिस्टल, दो मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए गए. 

पुलिस के मुताबिक, ड्रोन अंतरराष्ट्रीय तारबंदी पार कर भारत की सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया था. बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है . पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसके लिए भेजे गए थे और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? यहां देखें नए दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *