दिल्ली में ISI से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए मंगाते थे हथियार और नशीले पदार्थ

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.

विदेशी मोबाइल नंबर्स के जरिए PAK हैंडलर्स से करते थे संपर्क

आरोपी विदेशी मोबाइल नंबर्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क में थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच सकें. जांच में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मंगाए जाते थे. मुख्य आरोपी शुभदीप सिंह पहले भी NDPS मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया जा चुका है.

कई राज्यों में छापेमारी के बाद पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी शुबदीप सिंह उर्फ विशाल (23), गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि (22), अमृतसर निवासी साजन सिंह उर्फ हनी (28) और फतेहगढ़ साहिब निवासी गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है. स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी हथियार (एक जिगाना पिस्टल और एक 0.30 बोर पिस्टल), 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस मामले में BNS और Arms Act की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा कदम, स्पोर्ट्स विभाग के कोटे में चार नए खेल हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *