Jammu: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. ऊधमपुर के रामनगर के कागोत इलाके में एक यात्री बस पलट गई है और इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है, जिसमें पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं. वहीं घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन खाई में जा गिरा. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. प्रशासन और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ली स्थिति की जानकारी
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त (डीसी) मिंगा शेरपा से बात की है. डॉ. सिंह ने बताया कि उन्हें लगभग एक घंटे पहले कानोटे गांव में बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, 40 IAS अधिकारियों के हुए तबादले