jammu and kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण नदी का पानी उफान पर है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों में चिंता बढ़ गई है और जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
राजोरी जिले में भारी बारिश के कारण नदी का पानी उफान पर आकर न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में फैल गया। जहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। पार्किंग क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने से बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां डूब गईं। बारिश के दौरान बाजारों में पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही और कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
पुंछ में आई बाढ़ और भूस्खलन से 4 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य कई लोग लाप्ता है. जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबीक सभी मौतें सबसे अधिक प्रभावित सुरनकोट तहसील में हुई हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को मौके पर तैनात कर दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, नूनाबंदी गांव में मकान ढहने से 28 वर्षीय नाजिया कौसर की मौत हो गई। उनके पति मोहम्मद हफीज और दो से छह वर्ष की आयु के तीन बच्चों को घायल अवस्था में मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।