Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में स्थित भलेसा. कलालगीसर इलाके में आज भारी बारिश के चलते दो बार बादल फटे गए, जहां बादल फटेने से अचानक बाढ़ की स्थिती उत्पनं हो गई। इस बाढ़ के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका और बढ़ रही है।
मलबे से सड़कें जाम, कई गांवों का संपर्क टूट
अचानक आई बाढ़ के साथ बड़ी मात्रा में मलबा बहकर आया, जिससे भलेसा पट्टी के कई गांवों का संपर्क टूट गया अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद ही सड़कों की बहाली का काम शुरू किया जाएगा। इस बीच, प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सलाह दी है कि जब तक सड़क का संपर्क बहाल नहीं हो जाता, तब तक संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।