India vs England T20 series: भारत और इंग्लैंड के बीच आज सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की असली परीक्षा तो अब होगी. हालांकि पहले इम्तिहान में ही उनकी पोल खुल चुकी है, जब आयरलैंड से लगातार दो मैच टीम इंडिया हार गई. अब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम से मैच होना है. इस बीच आज का मैच कितने बजे शुरू होगा, ये जान लीजिए. अगर आप क्रिकेट मैच देखने के शौकीन हैं तो फिर ये पक्का है कि आज रात की नींद खराब होनी है.
इंडिया vs इंग्लैंड टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 1 जुलाई 2026: पहला टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से
- 4 जुलाई 2026: दूसरा टी-20 मैच, रात 7:00 बजे से
- 7 जुलाई 2026: तीसरा टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से
- 9 जुलाई 2026: चौथा टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से
- 11 जुलाई 2026: पांचवां टी-20 मैच, रात 7: बजे से
टी-20 सीरीज के लिए इंडिया और इंग्लैंड की टीमें
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड.
इसे भी पढ़ें:-सीएम मोहन यादव आज धान महोत्सव में होंगे शामिल, 494.16 करोड़ की 629 विकास योजनाओं की देंगे सौगात