RCB: बेंगलुरु में जश्न के दौरान हुए भगदड़ मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आरसीबी के मार्केंटिंग हेड समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मार्केंटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में था उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। निखिल के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को भी हिरासत में लिया गया है।
भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज
बेंगलुरु में भगदड़ होने की वजह से 11 लोगों की मौत के बाद भारतीय न्याय संहिता के धाराओं के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके कुछ समय बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में सामिल आरोपों में गैर इरादतन हत्या भी शामिल है। एफआईआर के अनुसार, आरसीबी फ्रेंचाइजी ने सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं लेने के बावजूद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा कर लोगों को आमंत्रित किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों की गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
क्रिकेट संघ के दो अधिकारी गिरफ्तार
क्रिकेट संघ के दो अधिकारी, सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। उन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस ने कहा कि वे अपने घरों में नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि पुलिस उपायुक्त अक्षय के नेतृत्व में केंद्रीय अपराध शाखा ने रात भर अभियान चलाया और इसमें संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को आज अपराध जांच विभाग को सौंपा जा सकता है। गुरुवार को सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें: मौद्रिक नीति की घोषणा आज,RBI लगातार तीसरी बार घटाएगा रेपो रेट!