MP: अमित शाह का विपक्ष पर प्रहार, बोले- किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस

Madhya Pradesh news: केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आज भोपाल पहुंचे। जाहं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका शानदार स्‍वागत किया। यहां उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लाए। प्रदेश को अगले 25 साल में संपूर्ण विकसित राज्य बनाने की नींव रख दी गई है। प्रदेश को 20 साल में आत्मनिर्भर बनाया है। मध्य प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर चौपाल पर खुशहाली आई है। डबल इंजन सरकार में मोदी सरकार ने प्रदेश को दिल खोलकर सहयोग दिया है। बीजेपी 2024 के लोकभा चुनाव में यहां से सभी 29 सीटें जीतेंगे। 2023 का चुनाव संपूर्ण गरीबी से मुक्ति देने वाला चुनाव होगा।

 

गृह मंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से मांगा जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमें 9 करोड़ की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मेहनती सीएम बताने के साथ ही कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 53 साल कांग्रेस सत्ता में रही। उसे 53 साल का हिसाब देना चाहिए। 1980 में राज्य को बीमारू शब्द दिया गया था। वह समय विकास दर में देश को नीचे लाने वाला समय था। अमित शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से जवाब मांगा। उनसे पूछा कि उन्होंने प्रदेश का विकास क्यों नही किया। उन्होंने एससीएसटी का बजट क्यों कम किया। आज 5 लाख 10 हजार सड़कें बनी हैं। एमएसपी पर चिल्लाने वाले वो हैं जिन्होंने कभी हल नहीं देखा।

प्रदेश के साथ इतना अन्याय क्यों

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर राही है। वर्तमान में सरकार 1 करोड़ 25 लाख को राशन दे रही है। एकलव्य स्कूल 63 बने हैं। पर्यटकों की संख्या 9 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की जगह सरकार के रिपोर्ट कार्ड का जवाब दे। 50 साल का रिपोर्ट कार्ड दे। बीजेपी ने अपनी जवाबदेही तय की है। बीजेपी सबका हिसाब देती है। केंद्रीय मंत्री शाह ने कांग्रेस से पूछा कि प्रदेश के साथ इतना अन्याय क्यों किया। साल 2004 से 2014 के बीच में मध्य प्रदेश को एक लाख 98000 करोड़ रुपए मिले। जबकि, मोदी सरकार से एमपी को 9 साल में 8 लाख 29000 करोड़ रुपये मिले।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *