MP: गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर कटाक्ष कहा- कांग्रेस ने 70 साल धारा 370 को गोद में पाला

Amit shah visit indore: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में भाजपा के संभागीय सम्मेलन शामिल हुए। वहीं, इस मौके पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्‍य कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश मे सबसे अच्छा संगठन मध्यप्रदेश में है। यहां हर गांव, हर बूथ में कमल देखने को मिलता है। आज 2023 के चुनाव की शुरुआत हो गई है। अब हर संभाग में ऐसे सम्मेलन होंगे।

कांग्रेस ने धारा 370 को गोद में पाला
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे, लेकिन पाकिस्तान को घर में घुसकर हमारी सेना ने उनके आतंकियों का सफाया किया। यह प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण हुआ। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल से धारा 370 को गोदी में पाल रखा था। हमने उस धारा को हटाकर कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्‍होंने कहा कि मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ कोई नया उद्योग तो नहीं ला पाए। सिर्फ ट्रांसफर इंडस्ट्री शुरू कर पाए। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने साधा निशाना

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस प्रदेश का कबाड़ किया। डेढ़ साल में केंद्र सरकार की योजनाओं को ठप किया। किसान सम्मान निधि नहीं ली। कांग्रेस के समय दलालों और घूसखोरों का सरकार में बोलबाला था। लाडली बहनें तभी तक हैं जब हमारी सरकार रहेगी। इस बार कोई चूक नहीं होना चाहिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मालवा जीता तो मध्यप्रदेश हम जीत लेंगे। कांग्रेस के सरकार ने हमारे कायकर्ताओं को प्रताड़ित किया। अब हमारा कार्यकर्ता दिल से तैयार है। कांग्रेस को चुनाव हराकर बदला लेने के लिए। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। हम सुशासन के साथ आगे बढ़े हैं। यही कारण है कि विश्व में भारत की साख बढ़ी है।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वादाखिलाफी की। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगार भत्ता नहीं दिया, जबकि हमारी सरकार ने जो कहा, वो किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *