Monsoon In MP: मध्य प्रदेश में आज मानसून देगा दस्तक, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Bhopal: मध्य प्रदेश में आज मानसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि यह मानसून दक्षिणी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और नर्मदा पुरम संभाग में मानसून दस्तक देगा। साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया कि आने वाले 4 से 5 दिन में पूरे मध्य प्रदेश में मानसून का असर दिखेगा। वहीं, राजधानी भोपाल सहित राज्य के 18 जिलों में आज मानसून से पहले ही बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब बिपरजॉय तूफान का असर खत्म हो चुका है। 23 जून को जो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, वह प्री-मानसून बारिश थी। आज से मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। विभाग ने मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आने वाले दिनों में यह बारिश पूरे मध्य प्रदेश को तरबतर कर देगी।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के जबलपुर संभाग के जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी, शहडोल संभाग के शहडोल, उमरिया और अनूपपुर, नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, सागर संभाग के सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी, भोपाल संभाग के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, और विदिशा जिलों में हल्की बारिश होगी।

मुंबई में मानसून ने दी दस्‍तक

लंबे समय के इंतजार के बाद मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। मुंबई के लोगों की आज की सुबह काफी खुशनुमा रही। इससे पहले, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 24 जून के आसपास मुंबई और कोकन के कई इलाकों में मानसून पहुंच सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *