CM योगी ने पुलिस रेडियो नेटवर्क को लेकर दिया कड़ा निर्देश, बोले- ‘कोई समझौता नहीं होगा…

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस को आधुनिक, सुरक्षा तकनीक पर आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो विभाग को निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट और संचार गतिविधियों की गोपनीयता का सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या बोले सीएम योगी?

प्रदेश सरकार अब पुलिस थानों की निगरानी को पारंपरिक तरीके से हटाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को एक सेंट्रल डैशबोर्ड से जोड़ा जाए। इससे अधिकारियों को किसी भी जिले की स्थिति को रियल टाइम में देखने और तत्काल निर्णय लेने में मदद मिलेगी। सरकार  का मानना है कि इस व्यवस्था से कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग अधिक पारदर्शी होगी और घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आसान हो जाएगा। साथ ही थानों में होने वाली गतिविधियों पर भी बेहतर नियंत्रण रखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *