महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट: 17 में से 16 सीटों पर महायुती की जीत,  नासिक में बागी ने बिगाड़ा शिंदे का खेल

Maharashtra Legislative Council: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुती गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है. इनमें से 6 सीटों पर पहले निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. वहीं, अन्य 11 सीटों पर मतदान हुआ और इनमें से 10 सीटों पर महायुती उम्मीदवार को जीत मिली. नासिक में बीजेपी के बागी नेता गोकुल गीते ने खेल खराब किया. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की और शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार को हराया. विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 18 जून को संपन्न हुआ था. विधान परिषद के चुनाव में औसतन 99.02 प्रतिशत मतदान हुआ, इसमें नागपुर स्थानीय प्राधिकारी कोटे की उप चुनाव वाली एक सीट भी शामिल है.

इन सीटों पर जीती (भाजपा, शिवसेना और एनसीपी) 

नांदेड़: भाजपा के अमरनाथ राजुरकर जीते, कांग्रेस के रामदास पाटिल हारे
नागपुर (उपचुनाव): भाजपा के डॉ राजीव पोतदार जीते, कांग्रेस के अतुल लोंढे हारे 
भंडारा-गोंदिया: भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकर जीते, कांग्रेस समर्थित के नरेश ईश्वरकर हारे 
छत्रपति संभाजीनगर-जालना: भाजपा के सुहास शिरसाट जीते, हारे गणेश लोखंडे (शिवसेना उद्धव गुट)
परभणी-हिंगोली: शिवसेना के सईद खान जीते, हारे डॉ. विवेक नावंदर (शिवसेना उद्धव गुट)
जलगांव: भाजपा के नंदकिशोर महाजन जीते, हारे शरद तायडे (शिवसेना उद्धव गुट)
सांगली-सतारा: भाजपा के धैर्यशील कदम जीते, हारे अभयसिंह जगताप (एनसीपी शरद पवार गुट)
सोलापुर: भाजपा के राजेंद्र राउत जीते, हारे वसंतराव देशमुख (एनसीपी शरद पवार गुट)
धाराशिव-लातूर-बीड: भाजपा के बसवराज पाटिल जीते, कांग्रेस के महेश देशमुख हारे
अमरावती: भाजपा के प्रवीण पोटे जीते, कांग्रेस के हर्षदीप देशमुख हारे

नासिक में बीजेपी के बागी ने बिगाड़ा शिंदे का खेल

नासिक में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें गोकुल गिते ने हराया है. खास बात यह है कि गोकुल बीजेपी के नेता हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्हें जीत मिली है. चुनाव से पहले शिवसेना और भाजपा ने यहां अपने नगर सेवकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें ठाणे के एक होटल में भी ठहराया था. क्योंकि चुनाव में खरीद-फरोख्त का डर था. लेकिन भाजपा और शिवसेना की यह रणनीति नासिक में काम नहीं आई और निर्दलीय गोकुल गिते ने भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार को हरा दिया है. 

इसे भी पढ़ें:-गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: भाई, भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जूटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *