प्रासुची पांडा बनीं मिस टीन यूनिवर्स इंडिया, कहा- यह मेरे लिए इमोशनल पल…

Miss Teen Universe India 2026: ओडिशा की रहने वाली प्रसूची पांडा ने जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास से अपने सपने को सच साबित कर दिया है. प्रसूची ने मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. भुवनेश्वर के एक होटल में उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रसूति पांडा ने कहा, “मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का टाइटल जीतने के बाद पहली बार भुवनेश्वर लौटना मेरे लिए बहुत इमोशनल पल है. इंटरनेशनल स्टेज पर भारत को रिप्रेजेंट करना एक सम्मान और एक बड़ी ज़िम्मेदारी दोनों है. उन्होंने आगे कहा, “पूरे भारत के लोगों से मुझे जो बहुत सारा प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा है. इंडिया को रिप्रेजेंट करना हमेशा से मेरा सपना रहा है, और मैं अपने देश के लिए मिस टीन यूनिवर्स का क्राउन घर लाने के लिए पूरी जान लगा दूंगी.”

इसे भी पढ़ें:-यूपी में शिक्षा के स्तर में होगा सुधार, कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *