पीएम मोदी चार जुलाई को नए एयरपोर्ट टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, 35 साल का इंतजार होगा खत्म

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का 4 जुलाई को उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को पीएम मोदी सौगात देंगे। करीब 35 साल बाद शहर को आधुनिक टर्मिनल मिलेगा। तकनीकी मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही नए भवन से उड़ानों का संचालन शुरू होगा।

बती दे कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन को लेकर बड़ी जानकारी दी।

चार जुलाई को पीएम करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट उद्घाटन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर की जनता पिछले कई दशक से नए एयरपोर्ट टर्मिनल का इंतजार कर रही थी। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। शेखावत ने बताया कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।  और यह आम यात्रियों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर एयरपोर्ट केवल शहर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान की हवाई कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र है। नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में हवाई यातायात को नई गति मिलेगी।

लंबे समय से टर्मिनल की थी आवश्यकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है। इसका असर विमानन क्षेत्र में भी देखने को मिला है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण पुराने टर्मिनल पर दबाव बढ़ गया था, इसलिए नए और आधुनिक टर्मिनल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

तकनीकी अनुमति की प्रक्रिया अंतिम चरण में
शेखावत ने कहा कि नए टर्मिनल के संचालन से पहले तकनीकी अनुमति (टेक्निकल परमिशन) की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम जोधपुर पहुंच गई है। उम्मीद है कि आज शाम तक या अधिकतम कल तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद अंतिम निरीक्षण किया जाएगा और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई से नए टर्मिनल भवन से उड़ानों का संचालन शुरू हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *